Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsState-Level Torch Competition for Children in Bihar with Cash Prizes
पांच जिलों में पांच खेल विधा की होगी राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता

पांच जिलों में पांच खेल विधा की होगी राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता

संक्षेप:

- प्रतियोगिता का 19 से 21 सितंबर तक होगा आयोजन - पांच जिलों में

Sep 06, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

- राज्य स्तरीय पर विजेता बच्चों को मिलेगी नकद राशि मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के पांच जिलों में पांच खेल विधा की राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता होगी। खेल प्रतिभा खोज मशाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक होगा। इसे लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पांच जिलों में अलग-अलग विद्या की खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें विजेता बच्चों को नकद राशि मिलेगी। पटना, पूर्वी चंपारण, गया, भागलपुर और बेगूसराय जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। सभी जिलों में संपन्न प्रतियोगिता के आधार पर चयनित जिला टीम के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन: पटना जिले में एथलेटिक्स अंडर 14, अंडर 16 बालक एवं बालिका के साथ ही साइक्लिंग अंडर 14 और 16 का आयोजन होगा। यहां बिहार राज्य खेल प्राधिकारण प्रतियोगिता कराएगा। इसी तरह फुटबॉल बालक-बालिका का आयोजन पूर्वी चंपारण में होगा। वहीं, कबड्डी बालक गया में और कबड्डी बालिका का आयोजन भोजपुर में होगा। बॉलीबॉल बालक अंडर-16 का बेगूसराय में जिला खेल पदाधिकारी और डीईओ आपसी समन्वय से प्रतियोगिता कराएंगे। जिलों में इस तरह करानी होगी व्यवस्था: प्रतिभागियों के आवासन स्थल का चयन डीईओ करेंगे। बालक और बालिका दल के लिए अलग- अलग व्यवस्था होगी। साथ ही आरक्षी बल की तैनाती की जाएगी। आवासन स्थल और प्रतियोगिता स्थल पर चिकित्सादल रहेंगे। डीईओ सुनिश्चित करेंगे कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। प्रतिभागियों और रेफरी, अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। एक खिलाड़ी के भोजन पर 350 रुपये खर्च होंगे। भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए एक खाद्य निरीक्षक की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी।