ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदो इंजन की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल: हम

दो इंजन की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल: हम

राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश में लूट, हत्या व छिनतई की घटनाएं चरम सीमा पार कर चुकी है। ये बातें गुरुवार को मोतीपुर के कुशाही गांव में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की महिला सेल...

दो इंजन की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल: हम
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 04 Jul 2019 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश में लूट, हत्या व छिनतई की घटनाएं चरम सीमा पार कर चुकी है। ये बातें गुरुवार को मोतीपुर के कुशाही गांव में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की महिला सेल की अध्यक्ष गीता पासवान ने कहा। वे पार्टी को और मजबूत बनाने व सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि दो इंजन की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जनता लूट, हत्या, रंगदारी से त्रस्त है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के कार्यों से लोगों को अवगत कराए। साथ ही लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। संजय पासवान को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए बैठक में निर्णय कर प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजने की बात कही। अध्यक्षता रमेश प्रसाद गुप्ता ने की। मौके पर रामप्रवेश महतो, सुकेश्वर पासवान, उमेश मालाकार, कैलाश भगत, महेंद्र पासवान, बालेन्द्र मांझी, महेश रजक, वीरेंद्र महतो, शंकर राम व सुरेंद्र ठाकुर भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें