Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSSP Susheel Kumar Holds Public Dialogue in Muzaffarpur Addresses Citizens Issues
जनता दरबार में आई शिकायतों पर होगा प्रभावी कार्रवाई : एसएसपी

जनता दरबार में आई शिकायतों पर होगा प्रभावी कार्रवाई : एसएसपी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में एसएसपी सुशील कुमार ने काजी मोहम्मदपुर थाने पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति व्हाट्सएप के माध्यम से बताई जाएगी। भूमि विवादों के निपटारे के लिए एक संस्थागत तंत्र भी कार्यरत है।

Jan 08, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । काजी मोहम्मदपुर थाने पर बुधवार को एसएसपी सुशील कुमार ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया। इस दौरान एसएसपी ने बड़ी संख्या में आए परिवादियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों में नियमित रूप से जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में आई शिकायत के मद्देनजर एसएसपी ने कहा कि सभी को नोट कर लिया गया है। एक निश्चित समय सीमा में इन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की प्रगति की जानकारी शिकायतकर्ताओं को व्हाट्सएप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनता दरबार में आए मामलों में कई भूमि विवाद से संबंधित थी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों के निपटारे के लिए एक संस्थागत तंत्र पहले से ही कार्यरत है। इसके तहत संबंधित अंचल के सीओ और थानाध्यक्ष हर शनिवार को एक साथ बैठकर मामलों की सुनवाई करते हैं। एसएसपी ने कहा कि कई मामले ऐसे भी आए जो पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर या न्यायालय में लंबित थे। ऐसे मामलों में परिवादियों को उचित विधिक सलाह दी गई और उन्हें संबंधित न्यायालय से संपर्क करने का सुझाव दिया गया।