तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर, दोनों घयल

Apr 07, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के डुमरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे एक रिश्तेदार के घर छठियार कार्यक्रम में जा रहे थे। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर, दोनों घयल

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अभिषेक कुमार सकरा के रहने वाले हैं। दंपती अपने रिश्तेदार के घर छठियार कार्यक्रम में शामिल होने परमानंदपुर में जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, दंपती गोबरसही की ओर से डुमरी-सकरी रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। घटना के बाद कार चालक गाड़ी सहित फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। चालक के नियंत्रण खो देने से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद चालक गाड़ी रोकने की बजाय तेजी से भाग निकला। हालांकि, मामले में देर शाम तक सदर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।