खड़े कंटेनर से भिड़ी कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
गायघाट में एनएच 27 पर एक तेज रफ्तार कार ने खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। घटना में कार का एयरबैग खुलने से चालक आशीष कुमार की जान बच गई, लेकिन वह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित केवटसा के पास मंगलवार को खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार कार जा टकराई। कार का एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, लेकिन वह घायल हो गया। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के आशीष कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि कार दरभंगा की ओर से जौनपुर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल कार चालक आशीष आंशिक रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


