Muzaffarpur News: तेज रफ्तार बाइक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक का पैर टूटा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक ने दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील कुमार का दाहिना पैर टूट गया। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Muzaffarpur News: तेज रफ्तार बाइक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक का पैर टूटा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के समीप एनएच पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का दाहिना पैर टूट गया है।मामले में पीड़ित सुनील कुमार ने अपने पुत्र सत्यम कुमार के माध्यम से बुधवार को सदर थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आवेदन में पीड़ित सरैया थाना क्षेत्र के छितरी ग्राम निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई ओमप्रकाश कुमार के साथ रामदयालुनगर में अपने एक रिश्तेदार से मिलने बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान गोबरसही चौक के कुछ पहले एनएच पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने सुनील के दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण ऊपर से नीचे तक प्लास्टर लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur News: तेज रफ्तार बाइक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक का पैर टूटा