Muzaffarpur News: जिलों की रिपोर्ट पर संदेह, जांच में पहुंची विशेष टीम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान, राज्यस्तर से एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम हर शनिवार जिले में जाकर शिक्षकों के वेतन, मिड डे मिल और अन्य योजनाओं की सत्यापन करेगी। संयुक्त सचिव शाहजहां को निरीक्षी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Muzaffarpur News: जिलों की रिपोर्ट पर संदेह, जांच में पहुंची विशेष टीम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा विभाग की योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक में दिए जा रहे आंकड़ों का अब राज्यस्तर से प्रतिनियुक्त विशेष टीम इसकी जांच करेगी। मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में राज्यस्तर से अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। हर शनिवार को जिलों में यह टीम सत्यापन करेंगी कि जिले से जो अधिकारियों ने रिपोर्ट दी है, वह कितनी सही है। इसमें शिक्षकों के वेतन, सहयोग पोर्टल, मिड डे मिल समेत अन्य योजनाओं की जांच की जाएगी।

निरीक्षी पदाधिकारी की नियुक्ति

मुजफ्फरपुर के लिए निरीक्षी पदाधिकारी के तौर पर संयुक्त सचिव शाहजहां को प्रतिनियुक्त किया गया है। शनिवार को वे यहां पहुंचे और सारी रिपोर्ट अधिकारियों से ली। शिक्षा भवन पहुंचकर उन्होंने सभी योजनाओं की अपडेट स्थिति जानी। दिनभर शिक्षा कार्यालय में वे रहे। उन्होंने योजनाओं को देख रहे अधिकारियों के साथ उसकी समीक्षा भी की। कोर्ट केस के साथ ही योजनाओं के बकाये की भी रिपोर्ट ली। करोड़ों रुपये बकाया होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से इसे पूरा करने का निर्देश दिया।

सत्यापन की प्रक्रिया

शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने सभी निरीक्षी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित जिलों में जाकर इसे सत्यापित करेंगे कि हर साप्ताह होने वाली समीक्षा में जो आंकड़े दिए गए हैं, वे सही हैं या नहीं। ये कितने अपडेट हैं और कितनी प्रगति हर सप्ताह जमीनी स्तर पर हो रही है।

अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कौन सा अधिकारी मुजफ्फरपुर में निरीक्षी पदाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है?−
मुजफ्फरपुर के लिए निरीक्षी पदाधिकारी के तौर पर संयुक्त सचिव शाहजहां को प्रतिनियुक्त किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: जिलों की रिपोर्ट पर संदेह, जांच में पहुंची विशेष टीम