Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSpecial POCSO Court Hearing on Mukesh Kumar Rai s Acquittal Plea in Turkey Rape Case

मुकेश राय की आरोपमुक्ति की अर्जी पर चली सुनवाई

मुजफ्फरपुर में तुर्की दुष्कर्म कांड के आरोपित मुकेश कुमार राय की आरोपमुक्ति की अर्जी पर विशेष पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, जबकि अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 14 Oct 2025 05:19 AM
share Share
Follow Us on
मुकेश राय की आरोपमुक्ति की अर्जी पर चली सुनवाई

मुजफ्फरपुर, हिप्र। तुर्की दुष्कर्म कांड के आरोपित मुकेश कुमार राय की ओर से दाखिल आरोपमुक्ति की अर्जी पर विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मुकेश पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष ने केस डायरी में दर्ज साक्षियों के बयान और एफएसएल एवं डीएनए टेस्ट में पर्याप्त साक्ष्य होने का हवाला देते हुए आरोप तय कर सेशन ट्रायल चलाने की विशेष कोर्ट से प्रार्थना की। मंगलवार को भी इस अर्जी पर सुनवाई होगी। मालूम हो कि 31 मई की रात गिफ्ट देने के बहाने किशोरी को मुकेश कुमार राय ने मोबाइल पर कॉल कर बुलाया था।

उसे गाड़ी में बैठाकर ले गया। बाद में गाड़ी से घर पर छोड़ने आया। इस दौरान जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह गाड़ी से उसे कुचलने का प्रयास किया। बाद में किशोरी ने आरोप लगाया कि सुनसान स्थान पर ले जाकर मुकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने एक जून को महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। बाद में मुकेश ने विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिलहाल वह जेल में है। महिला थाना की पुलिस उसके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। विशेष कोर्ट चार्जशीट को संज्ञान लिया है। फिलहाल मुकेश के विरुद्ध आरोप तय किया जाना है। इससे पहले उसकी ओर से दाखिल आरोप मुक्ति की अर्जी पर विशेष कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।