हर दिन सुनवाई वाले मामले में पेश नहीं हो रहे गवाह
मुजफ्फरपुर में 24 वर्ष पुराने मादक पदार्थ जब्ती के तीन मामलों की विशेष कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इनमें 2002, 2007 और 2022 के मामले शामिल हैं। गवाहों की अनुपस्थिति के कारण ट्रायल में देरी हो रही है। विशेष लोक अभियोजक ने गवाहों को पेश करने का अंतिम मौका दिया है।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। मादक पदार्थ जब्ती के 24 वर्ष पुराने सहित तीन मामले की विशेष कोर्ट में हर दिन सुनवाई कराई जा रही है। इनमें एक मामला 19 और दूसरा चार वर्ष पुराना है। विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट) मुकेश प्रसाद सिंह ने बताया कि रेल थाना में 2002 व 2022 में तथा मीनापुर में 2007 में ये मामले दर्ज कराये गये थे। इन मामलों में अधिकांश गवाह पुलिस अधिकारी व जवान हैं। कई पुलिस अधिकारी व जवान गवाही देने विशेष कोर्ट में नहीं आ रहे हैं। इससे इन मामलों के ट्रायल में देरी हो रही है। विशेष कोर्ट (एनडीपीएस एक्ट) संख्या-एक ने इन गवाहों को पेश करने का अंतिम मौका दिया है।
इसको लेकर विशेष लोक अभियोजक ने एसएसपी को अर्जेंट पत्र लिखा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



