गरीबनाथ मंदिर के पास निगम की विशेष टीम रही तैनात

Feb 16, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

महाशिवरात्रि के अवसर पर मुजफ्फरपुर में विशेष सफाई व्यवस्था की गई। बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास निगम की टीम सुबह छह बजे से तैनात थी। श्रद्धालुओं के मार्ग की सफाई की गई और जलापूर्ति को बढ़ाया गया। शिव बारात शोभायात्रा के रास्तों की धुलाई की गई और पानी का छिड़काव किया गया।

गरीबनाथ मंदिर के पास निगम की विशेष टीम रही तैनात

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर में सफाई की विशेष व्यवस्था रही। इसके तहत बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास निगम की विशेष सफाई टीम सुबह छह बजे से तैनात रही। यहां सिटी मैनेजर रीतेश कुमार मंदिर से लेकर श्रद्धालुओं के मार्ग में सफाई व कचरा उठाव की मॉनिटरिंग में लगे रहे। इधर, शिव बारात शोभायात्रा से जुड़े रास्ते की शनिवार रात धुलाई के बाद रविवार को भी पानी का छिड़काव किया गया। इसमें स्प्रिंकलर मशीन के साथ ट्रैक्टर टैंकर भी लगाए गए थे। इसके अलावा त्योहार को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर निगम की जल कार्य शाखा के अधिकारी व कर्मियों की टीम से लेकर पंप हाउस में तैनात कर्मी अलर्ट पर रहे।

पंप की क्षमता को देखते हुए सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक पानी की आपूर्ति की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।