भोजपुरी फिल्मों के स्टार सोनू पाण्डेय खेलेंगे बीआईपीएल

Feb 11, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर के दामुचक निवासी भोजपुरी अभिनेता सोनू पाण्डेय अब पटना में क्रिकेट खेलेंगे। उन्हें बीआईपीएल सीजन-5 के लिए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने खरीदा। यह टूर्नामेंट 17 से 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रमुख अभिनेता और नेता अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे, दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन देने का वादा है।

भोजपुरी फिल्मों के स्टार सोनू पाण्डेय खेलेंगे बीआईपीएल

मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर के दामुचक निवासी भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता सोनू पाण्डेय अब पटना के क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। सोनू पाण्डेय को बीआईपीएल (भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग) सीजन-5 के लिए मुंबई में आयोजित नीलामी के दौरान अभिनेता व भाजपा सांसद 11 टीम मनोज तिवारी ने खरीदा। यह जानकारी सोनू पाण्डेय ने अपने सोशन मीडिया पर साझा की है। पटना में 17 मार्च से 20 मार्च तक बीआईपीएल का आयोजन होना है। सितारों की बल्लेबाज़ी और नेताओं-अभिनेताओं की कप्तानी दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली है। इस सेशन में चार टीमें हैं, जिनमें निरहुआ-11 के कफ्तान दिनेश लाल यादव, रवि किशन-11 के कफ्तान रवि किशन और टाईगर-11 के कफ्तान प्रवेश लाल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।