सोनपुर व समस्तीपुर मंडल ने तैयार किया 14235 मास्क
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बचाव सामग्री जैसे मास्क, सैनेटाइजर, कीटनाशक की अचानक मांग बढ़ने के कारण बाजार में ये आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस चुनौतिपूर्ण समय में पूर्व मध्य रेल के...
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बचाव सामग्री जैसे मास्क, सैनेटाइजर, कीटनाशक की अचानक मांग बढ़ने के कारण बाजार में ये आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस चुनौतिपूर्ण समय में पूर्व मध्य रेल के रेलकर्मियों के लिए फेसमास्क, सैनेटाइजर व कीटनाशक छिड़काव स्वयं तैयार किया जा रहा है। अबतक 40 हजार मास्क और पांच हजार लीटर सैनेटाइजर रेलवे की ओर से तैयार किया गया है।
सोनपुर मंडल ने 11938,समस्तीपुर मंडल ने 2297, धनबाद मंडल ने 15317, दानापुर मंडल ने 3305, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने 6533 व मुख्यालय हाजीपुर 872 मास्क तैयार किए गए है। इसी तरह धनबाद मंडल ने 4360 लीटर, दानापुर मंडल ने 90 लीटर, समस्तीपुर मंडल ने 48 लीटर, सोनपुर मंडल ने 21 लीटर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने 294 लीटर व मुख्यालय ने 50 लीटर सैनेटाइजर तैयार किया है।