ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकिसान खुशहाल होंगे तो समाज होगा विकसित : डॉ. पुष्पा

किसान खुशहाल होंगे तो समाज होगा विकसित : डॉ. पुष्पा

ढोली कृषि कॉलेज परिसर में संचालित मुरौल कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को किसान और पशुपालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जो राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण के उद्घाटन के मौके पर पशुओं...

किसान खुशहाल होंगे तो समाज होगा विकसित :  डॉ. पुष्पा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 11 Sep 2019 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

ढोली कृषि कॉलेज परिसर में संचालित मुरौल कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को किसान और पशुपालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जो राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण के उद्घाटन के मौके पर पशुओं के टीकाकरण रोग प्रबंधन तथा कृत्रिम गर्भाधान विषय पर आधारित था।

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वेटनरी कॉलेज परिसर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के उद्घाटन का सीधा प्रसारण किसान और पशुपालकों ने देखा। पीएम ने कार्यक्रम के दौरान लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

गाय के विभिन्न नश्लों को देखा इसके बाद उसके संरक्षण व संवर्धन पर बल दिया। प्लास्टिक कचड़ा प्रबंधन व तकनीक के बारे में महिलाओं से जानकारी ली। केवीके प्रमुख डॉ. पुष्पा सिंह ने कहा कि किसान खुशहाल होंगे तभी समाज विकसित होगा। कृषि और पशुपालन की आत्मा गांवों में बसती है।

पशुपालक सबसे अधिक खुरपका व मुंहपका रोग से परेशान रहते है। रोग के नियंत्रण में इस कार्यक्रम से काफी फायदा होगा। मौके पर डॉ. प्रमोद, डॉ. इन्लिग, इप्सिता विश्वास, ईं निधी कुमारी, रोहित मौर्य, डॉ. अस्थाना, शशि माला कुमारी के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये किसान व पशुपालक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें