Muzaffarpur News: गायघाट में प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: गायघाट में समाजवादियों ने आंबेडकर पार्क में पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि समारोह की अनुमति न देने के खिलाफ विरोध जताया। स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की और डॉ. सिंह को गरीबों के अधिकार दिलाने वाला नेता बताया।

Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में शनिवार को समाजवादियों ने प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सभागार की अनुमति मांगने पर इससे इनकार कर दिया गया। सागर यादव ने कहा कि डॉ. सिंह देश के करोड़ों गरीबों और वंचितों को अधिकार दिलाने वाले नेता थे। लोगों मामले में डीएम एवं एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।


