जदयू महानगर किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर के पिता बनारस ठाकुर का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। वे मुजफ्फरपुर समाहरणालय में प्रधान सहायक के पद से सेवानिवृत्त थे। वे एक प्रखर समाजवादी विचारधारा से जुड़े समाजसेवी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई। उनके पार्थिव शरीर पर जदयू जिलाध्यक्ष महानगर किसान प्रकोष्ठ धनंजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुष्प अर्पित किया। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी, कारी साहू, मो. जमाल, इरफान अहमद दिलकश, युवा जिलाध्यक्ष संतोष भाष्कर आदि ने दुख जताया।
अगली स्टोरी