जिले के 722 स्कूलों की जांच करेगी सोशल ऑडिट टीम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

जिले के 722 स्कूलों में सोशल ऑडिट टीम जाएगी और स्कूलों की जांच करेगी। टीम में पांच सदस्य शामिल हैं। योजनाओं की जांच के साथ इसकी भौतिक सच्चाई का भी जनस

जिले के 722 स्कूलों की जांच करेगी सोशल ऑडिट टीम

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 722 स्कूलों में सोशल ऑडिट टीम जाएगी और स्कूलों की जांच करेगी। टीम में पांच सदस्य शामिल हैं।

ऑडिट की प्रक्रिया

योजनाओं की जांच के साथ इसकी भौतिक सच्चाई का भी जनसुनवाई से पता लगाया जाएगा। 25 मई से टीम स्कूलों में जाएगी। अलग-अलग प्रखंडों के स्कूलों में नौ सितंबर तक यह ऑडिट होगी। हर प्रखंड में कम से कम 25 फीसदी स्कूलों में जांच होनी है। इसमें प्राइमरी, मिडिल से लेकर हाईस्कूल, प्लस टू स्कूल भी शामिल हैं।

समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की होगी ऑडिट

समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं केजीबीवी समेत अन्य का सामाजिक अंकेक्षण होना है। सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग के सदस्यों को इसका जिम्मा दिया गया है। डीईओ ने इस ऑडिट को लेकर सभी बीईओ, लेखा सहायक, बीईओ को निर्देश जारी किया है।

अभिभावकों से भी मिलेगी टीम, जानेगी योजनाओं का सच

ऑडिट टीम अभिभावकों से भी मिलेगी। आमलोगों से भी फीडबैक लेगी। योजनाओं का लाभ लेने में क्या परेशानी हुई, कहां-कहां गड़बड़ी रही, इन सभी चीजों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए 23 और 24 मई को विभिन्न प्रखंडों में बैठक भी रखी गई है। इस बैठक में सभी योजनाओं से संबंधित रिकार्ड को भी रखने को कहा गया है। गायघाट से ऑडिट की शुरुआत होगी.

FAQs संबंधित ऑडिट प्रक्रिया

सोशल ऑडिट टीम कब से स्कूलों में जाएगी?
सोशल ऑडिट टीम 25 मई से स्कूलों में जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।