बुधनगरा सड़क से अतिक्रमण खाली कराने की मांग
By Pallav Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुशहरी के सामाजिक कार्यकर्ता परशुराम पाठक ने डीएम और एसडीएम को पत्र देकर मुजफ्फरपुर-पूसा रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मुशहरी। मुजफ्फरपुर-पूसा रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता परशुराम पाठक ने शुक्रवार को डीएम, एसडीएम पूर्वी एवं सीओ मुशहरी को आवेदन दिया है। बताया कि रोहुआ से बैकटपुर एवं नरौली से बुधनगरा जाने वाली सड़क के दोनों किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र अतिक्रमण खाली करवाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:बुधनगरा सड़क से अतिक्रमण खाली कराने की मांग
लेखक के बारे में
Pallav Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


