
मुजफ्फरपुर सर्किल के 77 सेक्शन की कुल 308 पंचायतों से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर शिकायतें सर्वाधिक हैं।
फोटो : पंकज जी : - अब स्मार्ट मीटर रीचार्ज पर वित्तीय लाभ
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सर्किल के 77 सेक्शन की कुल 308 पंचायतों से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर शिकायतें सर्वाधिक हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग अब घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से सीधे फीडबैक लेगा। मीटर रीडिंग, रिचार्ज, तकनीकी खराबी और बिलिंग से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही ऑन-स्पॉट निस्तारण करने का प्रयास करेगा। ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा में मुजफ्फरपुर सर्कल में ये बातें सामने आईं। सर्किल ऑफिस में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मौके पर पूर्वी कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर, स्मार्ट मीटर सिक्योर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रभाकर टंडन, सिक्योर के पदाधिकारी राकेश पाण्डेय, लेखा पदाधिकारी सोन रंजन, राजस्व पदाधिकारी कुमार गौरव, कामगार यूनियन के भरत झा आदि मौजूद थे। स्मार्ट मीटर पखवाड़े में उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक स्मार्ट मीटर पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों—जैसे एडवांस्ड पेमेंट सिस्टम, रियल टाइम बैलेंस विजिबिलिटी, सही बिलिंग, कम बिल, असामान्य खपत अलर्ट आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रीपेड मीटर से जुड़ी सेवाओं, रिचार्ज प्रक्रिया, बिल शून्य यूनिट, निगेटिव बैलेंस, नॉन-कम्युनिकेशन और डिस्कनेक्ट/री-कनेक्शन जैसी समस्याओं पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। डोर-टू-डोर विजिट, नुक्कड़ नाटक, कैंप और हेल्पडेस्क के माध्यम से उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा तथा समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कम से कम 2000 अपने खाते में बरकरार रखने पर ब्याज स्मार्ट मीटर रीचार्ज पर वित्तीय लाभ भी मिलेगा। उपभोक्ताओं को प्रोत्साहन 25 पैसे प्रति यूनिट का लाभ होगा। इतना ही नहीं अग्रिम जमा राशि पर ब्याज की सुविधा भी उपलब्ध है। उपभोक्ता यदि 2000 या उससे अधिक राशि अपने खाते में लगातार बरकरार रखते हैं तो ब्याज देय है। खाते में 3 महीने तक रखने पर बैंक दर से ब्याज देय है। 3 महीने से 6 महीने तक रखने पर बैंक दर 0.25 प्रतिशत और 6 महीने से अधिक समय तक रखने पर बैंक दर 0.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देय है। स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन उपरांत यदि मैक्सिम डिमांड स्वीकृत भार से बढ़ जाता है तो उपभोक्ता को छह माह तक मैक्सिमम डिमांड शुल्क भी नहीं लगेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




