
एसकेएमसीएच के वार्डों की टूटी खिड़कियां होंगी दुरुस्त
मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच की इमरजेंसी और अन्य वार्डों की टूटी खिड़कियों की मरम्मत होगी। सभी मरीजों को कंबल दिए जाएंगे। यह कदम ‘हिन्दुस्तान’ में प्रकाशित खबर के बाद उठाया गया। उपाधीक्षक ने कहा कि ठंड से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बनाया जाएगा।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच की इमरजेंसी और अन्य वार्डों की टूटी खिड़कियां दुरुस्त कराई जाएंगी। इसके साथ ही सभी मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने बीते 10 दिसंबर को प्रकाशित खबर ‘एसकेएमसीएच: इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की ठंड से फूल रही सांस’ में टूटी खिड़कियों और कंबल के अभाव में मरीजों को हो रही समस्या को उठाया था। इसके बाद एसकेएमसीएच प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बीएमएसआईसीएल को खिड़कियों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही टूटी खिड़कियों की मरम्मत हो जायेगी। इसके अलावा ठंड को देखते हुए सभी मरीजों को कंबल देने के निर्देश दिए गए है।
कहा गया कि किसी भी मरीज से कंबल नहीं मिलने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उपाधीक्षक ने बताया कि सभी वार्ड और इमरजेंसी में ठंड जनित बीमारियों की दवा को भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि अगर ठंड ज्यादा बढ़ी तो ठंड जनित मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बनाया जाएगा। उधर, एसकेएमसीएमच में मृतकों के लिए कफन नहीं मिलने की खबर भी 10 दिसंबर के अंक में प्रकाशित की गई थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद एसकेएमसीएच प्रशासन ने कफन की खरीद की है। छह महीने से एसकेएमसीएच में कफन की खरीद नहीं हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




