संक्रमण नियंत्रण को लेकर पुस्तिका का विमोचन
मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच ने संक्रमण नियंत्रण के लिए पुस्तिका का विमोचन किया। प्राचार्य प्रो कुमारी विभा और अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फाइंड और माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहयोग प्रदान किया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में संक्रमण नियंत्रण के लिए पुस्तिका का विमोचन किया गया। एसकेएमसीएच की प्राचार्य प्रो कुमारी विभा और अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने इसका विमोचन किया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था फाइंड और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्वावधान में किया गया।फाइंड के प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि एसकेएमसीएच में इसी पुस्तिका में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार संक्रमण नियंत्रण का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में माइक्रोबायोलाजी विभाग की डॉ मिलन, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ सुनील तिवारी, डॉ नवनीत रंजन, एनी मिश्रा भी मौजूद रहीं। पुस्तक विमोचन से पहले अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने संक्रमण नियंत्रण को लेकर सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और संक्रमण नियंत्रण को पूरी तरह लागू करने को कहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


