एसकेएसमीएच में भी मरीजों से लिया जाएगा फीडबैक
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में मरीज अब अपना फीडबैक दे सकेंगे, जिसका नाम गुप्त रखा जाएगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके साथ ही वार्ड ब्वाय की कमी और एईएस से संबंधित दवाओं पर भी विचार किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में इलाज के लिए आने वाले मरीज अपना फीडबैक दे सकेंगे। फीडबैक देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। एसकेएमसीएच में गुरुवार को होने वाली रोगी कल्याण समिति की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। अभी सदर अस्पताल में मरीजों के फीडबैक के लिए क्यूआर स्कैनर लगाया गया है।रोगी कल्याण समिति की बैठक में एसकेएमसीएच के विश्राम सदन में मानव बल की तैनाती, अस्पताल के वार्ड में मानव बल की तैनाती पर भी चर्चा होगी। एसकेएमसीएच अधीक्षक का कहना है कि वार्ड ब्वाय की कमी पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एईएस को लेकर अस्पताल में सभी दवाइयां और ब्लड शुगर मापने की स्ट्रिप पीकू में भेज दी गई है।
मरीजों की सुविधा के अलावा सुरक्षा एजेंसी काम करेगी या नहीं, इस पर भी चर्चा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


