Muzaffarpur News: मेडिकल कॉलेज को मिले 585 नर्सिंग कर्मचारी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) को 585 नए नर्सिंग कर्मचारी मिले हैं। अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद के अनुसार, सोमवार को 150 कर्मचारियों ने योगदान दिया। इससे पहले 150 नर्सिंग कर्मचारियों के तबादले के बाद अस्पताल ने सरकार से नए स्टाफ की मांग की थी। नए कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 585 नए नर्सिंग कर्मचारी मिले हैं। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि नए नर्सिंग कर्मचारियों के आने से एसकेएमसीएच में काफी हद तक समस्या का समाधान हो गया है। सोमवार को 150 नर्सिंग कर्मचारी ने योगदान दिया। अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों 150 नर्सिंग स्टाफ के तबादला होने पर सरकार से नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की मांग की गई थी। इसके बाद सरकार ने यहां नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की है। नर्सिंग स्टाफ के दस्तावेजों की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।

