
आरडीएस के छात्रों ने सीखे कैसे पालें मछली और क्या दें भोजन
रामदयालु सिंह महाविद्यालय के इंडस्ट्रियल फिस एंड फिसरीज विभाग के छात्रों ने आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन, कोलकाता में एक सप्ताह का स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण प्राप्त किया। मत्स्य...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता रामदयालु सिंह महाविद्यालय के इंडस्ट्रियल फिस एंड फिसरीज विभाग सत्र 2024-27 के छात्र-छात्राओं ने स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत एक सप्ताह का प्रशिक्षण आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन कोलकाता में प्राप्त किया। मत्स्य वैज्ञानिकों ने छात्रों को मछलीपालन में प्रयुक्त होनेवाले आहार, पोषण की आवश्यकताएं, विभिन्न प्रकार के भोजन एवं मछलीपालन के अत्याधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। मत्स्य वैज्ञानिकों ने बताया कि सरकारी व निजी क्षेत्र में मछलीपालन, जलीय कृषि और मत्स्य प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रकार के क्षेत्र में अपने करियर को संवारा जा सकता है। मछली के स्वस्थ आहार, उनके पाचन, आंत के कामकाज और समग्र स्वास्थ्य पर पोषण के प्रभाव की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने प्रशिक्षण से लौटे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षण प्राप्त करनेवालों में अभिनव आनंद, विद्यानंद सागर, गोल्डी कुमारी, कुमार सक्षम, आदित्य प्रकाश, मनीष कुमार, राघव राज, नीरज कुमार, यशवंत कुमार, अजीत कुमार, अतुल कुमार, विकास कुमार, मंजीत कुमार, अमीषा कुमारी, मो. मोजाहिद, नवनीत कुमार एवं राहुल कुमार शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




