ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपांच प्रखंडों में छह आरा मिल सील

पांच प्रखंडों में छह आरा मिल सील

वन विभाग ने शुक्रवार को जिले में अवैध आरा मिलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह आरा मिलों को सील किया। साथ ही लकड़ी चिरान मशीन भी जब्त...

पांच प्रखंडों में छह आरा मिल सील
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 06 Dec 2019 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

वन विभाग ने शुक्रवार को जिले में अवैध आरा मिलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह आरा मिलों को सील किया। साथ ही लकड़ी चिरान मशीन भी जब्त की। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। तिरहुत वन प्रमंडल के मुजफ्फरपुर पूर्वी के रेंज अफसर मनोज कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम में वनरक्षी रामनरेश सिंह, कॉर्डिनेटर रजनीश कुमार व रंजन कुमार आदि शामिल थे। रेंज अफसर ने बताया कि अभियान के तहत बोचहां, सकरा, बंदरा, मुशहरी व मीनापुर प्रखंड में विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस क्रम में बोचहां के शर्फुद्दीनपुर में सुरेश चौधरी, सकरा के बरियारपुर में लक्ष्मी सिंह, बंदरा में लखन ठाकुर, इस प्रखंड के ही बैजनाथपुर में भोला ठाकुर, मीनापुर के बलहिया में चंदेश्वर राय और मुशहरी के जमालाबाद में धर्मेंद्र सहनी की आरा मिल को सील किया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। इस छापेमारी की पुष्टि डीएफओ एसके कर्ण ने भी की है। उन्होंने बताया कि अभियान पूरे रेंज में चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें