ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरभाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

अहियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात देवर ने भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर युवक हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने सोमवार को...

भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 31 Jul 2017 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अहियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात देवर ने भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर युवक हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने सोमवार को थाने में एफआईआर कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पति की मौत हो गई थी। उसे एक बेटा व बेटी है। बेटी की शादी हो गई है। बेटा बाहर रहता है। घर में अकेली रहने के कारण देवर रामबली राय बराबर गलत काम करने का दबाव देता है। अहियापुर थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें