Muzaffarpur News: चार दिन गंदगी के बीच तर्पण, पांचवें दिन जागा निगम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पितृपक्ष के दौरान सिकंदरपुर स्थित बूढ़ी गंडक के सीढ़ीघाट पर श्रद्धालुओं को गंदगी में तर्पण करना पड़ रहा था। घाट की स्वच्छता पर श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद नगर प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया और नियमित सफाई टीम तैनात की।

Muzaffarpur News: चार दिन गंदगी के बीच तर्पण, पांचवें दिन जागा निगम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पितृपक्ष शुरू होने के साथ ही सिकंदरपुर स्थित बूढ़ी गंडक के सीढ़ीघाट पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पितरों का तर्पण करने पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद घाट पर सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच तर्पण करना पड़ा। घाट परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर और गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध की स्थिति बनी हुई थी।

घाट की सफाई व्यवस्था का सुधार

चार दिनों तक गंदगी के बीच तर्पण करने के बाद श्रद्धालुओं की शिकायत पर पांचवें दिन निगम प्रशासन की नींद खुली। मेयर निर्मला देवी के निर्देश पर बुधवार से घाट की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि पितृपक्ष के 15 दिनों तक इस घाट पर बड़ी संख्या में लोग तर्पण के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में निगम को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने घाट की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद मेयर ने बुधवार को अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सुबह-शाम होगी घाट की सफाई

मेयर ने बताया कि नगर प्रबंधक को घाट की नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। बुधवार से घाट पर सुबह-शाम सफाई टीम तैनात कर दी गई है। नगर आयुक्त को प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। अंचल निरीक्षक को दो सफाईकर्मी और एक टिपर लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि तर्पण सामग्री खुले में नहीं फेंकी जाए। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

प्रश्न और उत्तर

✦सिकंदरपुर घाट पर श्रद्धालुओं को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?−
सिकंदरपुर घाट पर श्रद्धालुओं को सफाई की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण गंदगी के बीच तर्पण करना पड़ा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: चार दिन गंदगी के बीच तर्पण, पांचवें दिन जागा निगम