Muzaffarpur News: दिनकर की लेखनी हमेशा सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी रही

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के नीतीश्वर महाविद्यालय में रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी की हीरक जयंती पर ‘रश्मिरथी की प्रासंगिकता’ विषय पर व्याख्यान और काव्यांश पाठ का आयोजन किया गया। डॉ. संजय पंकज ने सामाजिक न्याय पर दिनकर की लेखनी की आवश्यकता बताई। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कर्मों के आधार पर मनुष्य की योग्यता की पहचान पर जोर दिया।

Muzaffarpur News: दिनकर की लेखनी हमेशा सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी रही

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीतीश्वर महाविद्यालय में छात्र साहित्यिक सांस्कृतिक मंच की ओर से रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी के प्रकाशन की हीरक जयंती पर ‘रश्मिरथी की प्रासंगिकता’ पर व्याख्यान सह काव्यांश पाठ का आयोजन किया गया।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा कि उनकी लेखनी हमेशा सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी रही है। इतिहास के वे पात्र जिनके प्रति जाने-अनजाने अन्याय हो गया, उन पात्रों को कवि ने विषय बनाकर सामाजिक ताने-बाने पर चोट की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि ‘रश्मिरथी’ ने हमें हमेशा प्रेरणा दी है कि हम मनुष्य की योग्यता की पहचान उसके कर्मों के आधार पर करें।

मंच संचालन मेहविश नाज एवं नगमा परवीन ने किया। स्वागत आशुतोष कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन देवराज ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: दिनकर की लेखनी हमेशा सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी रही