मेयर के घर पर शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री
Nitish Soni हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में मेयर निर्मला देवी के घर पर पांच दिवसीय श्रीश्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल और मंत्री केदार गुप्ता ने पूजा में भाग लिया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद थे।

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता रमना में मेयर निर्मला देवी के घर पर हो रहे पांच दिवसीय श्रीश्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ में मंगलवार को जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल व मंत्री केदार गुप्ता शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने विधि-विधान से पूजा करने के बाद आचार्यों से आशीर्वाद लिए। मौके पर पूर्व सांसद रमा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) हरिमोहन चौधरी, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, भाजपा जिला महिला मोर्चा की डॉ. मोनालिसा राय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Nitish Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


