श्रीकृष्ण ने दिखायी बिहार को तरक्की की राह
भारतीय अकलियत मोर्चा की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अहियापुर में हुई बैठक में...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 01 Feb 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें
भारतीय अकलियत मोर्चा की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अहियापुर में हुई बैठक में मोर्चा के संयोजक अली अब्बास आब्दी ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के जाने-माने नेता थे। देश की आजादी के बाद बिहार में जो चुनाव हुआ उसमें वे पूरी बहुमत के साथ बिहार के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बिहार को तरक्की की राह पर ले जाने का रास्ता दिखाया। वह एक ईमानदार और अच्छे नेता थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर अली हैदर, आफताब आलम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नूर आलम, चंदेश्वर पटेल, मोहम्मद अमीन व मोहम्मद नजरुल भी थे।
