शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी, अफरातफरी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

साहेबगंज के सोमगढ़ चौक के पास शुक्रवार शाम शॉर्ट-सर्किट से आग की चिंगारी से हड़कंप मच गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। दुकानदारों ने क्षेत्र में लटकते नंगे तारों की समस्या के लिए बिजली विभाग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी, अफरातफरी

साहेबगंज। सोमगढ़ चौक के समीप शुक्रवार की शाम शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से अफरातफरी मच गई। हालांकि, हादसा होने से बच गया। दुकानदार मिंटू ठाकुर, बबलू कुमार, चंदन कुमार, विकास तिवारी सहित अन्य ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर नंगे तार लटक रहे हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों ने बिजली विभाग से जर्जर एवं नंगे तार को अविलंब बदलने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।