Muzaffarpur News: दुकान से तार चोरी का आरोप, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के आजाद रोड चंदवारा में दुकान से तार चोरी का विरोध करने पर दुकानदार तबरेज आलम के साथ मारपीट हुई। 10 सितंबर को एक आरोपित ने चोरी की कोशिश की, जिसके बाद दुकानदार ने CCTV फुटेज देखी। आरोपित ने बाद में अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर हमला किया, जिससे दुकानदार घायल हुए और दुकाने में नुकसान हुआ।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के आजाद रोड चंदवारा में दुकान से तार चोरी करने का विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार तबरेज आलम ने शुक्रवार को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि 10 सितंबर को पास का एक आरोपित दुकान पर सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद जब वह पैसे वापस कर रहा था, इसी दौरान उसने दुकान से दो बंडल तार अपनी थैली में रख लिया। बाद में तार नहीं मिलने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
इसमें आरोपित को तार ले जाते हुए देखा गया। आरोपित से फोन पर संपर्क कर पूछने पर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपित अपने दो पुत्रों, भतीजे और दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा। इसके बाद सभी ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान दुकान में भी तोड़फोड़ कर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान कर दिया। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


