गोविंद को सामने से मारी गई थी छह गोलियां, शरीर से निकले तीन पिलेट

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में शूटआउट मामला: दो गोलडाकार ने छह गोलियों से गोविंद की हत्या की, जांच जारी है।

गोविंद को सामने से मारी गई थी छह गोलियां, शरीर से निकले तीन पिलेट

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर थाना के छोटी कल्याणी के समीप आइकॉन टॉवर में बीते 31 मई की रात करीब पौने दस बजे हुई गोविंद को दो शूटरों ने छह गोलियां सामने से मारी थी। पोस्टमार्टम के दौरान गोविंद के शरीर से डॉक्टर को गोलियों के तीन पिलेट (गोली का अग्र भाग) मिले हैं। पुलिस ने पिलेट को जब्त कर लिया है। जबकि, तीन गोलियां शरीर के आरपार हो चुकी थी।

गोली मारने का विवरण

दोनों शूटरों ने गोविंद के पेट, सीना और सिर में गोली मारी थी। सिर के जख्म में चारिंग (बारूद के अंश) पाए गए हैं, यानी सिर में सटाकर फायर किया गया था। चेहरे और सिर के जख्म पर बारूद के अंश थे। तीन गोलियां आरपार कर जाने के कारण पीठ में भी तीन जख्म पाए गए हैं। सामने से गोलियां लगने के कारण पुलिस का मानना है कि हमलावरों ने सीढ़ी पर शुरुआत में ही गोविंद पर पिस्टल से ब्रस्ट फायर किया होगा। अपार्टमेंट में कई जगहों पर गोलियां पड़ी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि पिस्टल को बार-बार कॉक करने के कारण गोलियां बाहर आई होंगी।

फर्स्ट फ्लोर पर दागी इतिहास

अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहे एक किराएदार का दागी इतिहास पाया गया है। हालांकि, वह घटना के पहले से ही फ्लैट बंद कर कहीं गया हुआ था। पुलिस अब आइकॉन टॉवर में रहने वाले सभी फ्लैट के लोगों का सत्यापन करा रही है। फ्लैट नंबर 406 के दोनों संदिग्ध शूटरों के फरार होने के बाद पुलिस यह मान रही है कि गोविंद की हत्या की साजिश रचे जाने के बाद उसके इर्द गिर्द शूटरों का नेटवर्क खड़ा किया गया था। ताकि, गोविंद पर हमला नाकाम नहीं हो। 31 मई की रात में उसकी हत्या हर हाल में कर देने की साजिश थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितनी गोलियां गोविंद के शरीर में मारी गई थीं?
गोविंद के शरीर में दो शूटरों ने छह गोलियां मारी थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।