ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरशीतला अष्टमी आज, मां शीतला को लगेगा बासी भोग

शीतला अष्टमी आज, मां शीतला को लगेगा बासी भोग

चैत्र मास की कृष्णपक्ष शुक्रवार को शीतला अष्टमी मनाई जाएगी। इसे बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महाशक्ति की स्वरूप शीतला माता की पूजा की जाएगी। मारवाड़ी समुदाय की महिलाएं बासी पकवान मां...

शीतला अष्टमी आज, मां शीतला को लगेगा बासी भोग
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 08 Mar 2018 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र मास की कृष्णपक्ष शुक्रवार को शीतला अष्टमी मनाई जाएगी। इसे बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महाशक्ति की स्वरूप शीतला माता की पूजा की जाएगी। मारवाड़ी समुदाय की महिलाएं बासी पकवान मां शीतला को भोग लगा सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की जाएगी। मां शीतला को भोग लगाने के लिए गुरुवार को ही मारवाड़ी महिलाओं ने पकवान तैयार किए। दही राबड़ी, बाजरा रोटी व मीठा चावल बनाए गए। रात में हाथों में मेहंदी लगाकर महिलाओं ने शीतला माता के गीत गाए। अमर सिनेमा रोड की सरिता चाचान, स्वीटी व ममता ने बताया कि इन बासी पकवानों को सुबह शीतला माता को अर्पण करेंगी। सभी लोग इस बासी भोजन को ही ग्रहण करेंगे। मान्यता है कि माता शीतला का व्रत रखने से बीमारियां दूर होती हैं। वहीं, सूतापट्टी स्थित शीतला माता मंदिर के पं. लवनील कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ माता को मीठा बासी पकवान भोग लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें