सीतामढ़ी में हम के जिला प्रभारी बनाए गए शरीफुल हक

Feb 14, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव शरीफुल हक को सीतामढ़ी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर लिया गया। नए जिला प्रभारी से सदस्यता अभियान को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

सीतामढ़ी में हम के जिला प्रभारी बनाए गए शरीफुल हक

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय सचिव शरीफुल हक को सीतामढ़ी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर सह फैसला किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वह नवनियुक्त जिला प्रभारी से समन्वय स्थापित कर सदस्यता अभियान को तय समय सीमा में पूरा करें। शरीफुल हक को सीतामढ़ी का जिला सदस्यता प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, महिला सेल की प्रदेश सचिव पूनम देवी, जिला महासचिव मो. नबी आलम, कन्हैया कुमार गुप्ता, चितरंजन कुमार वर्मा, मो. नसीम अंसारी, उपेंद्र पासवान, महेश पासवान आदि नेताओं ने हर्ष जताया।

इनसे संगठन और भी मजबूत होगा। सभी ने पार्टी के संरक्षक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन को धन्यवाद दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।