ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा शक्ति केंद्र

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा शक्ति केंद्र

अब ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। वे सशक्त होकर अपने अधिकार ले सकेंगी। इसके साथ-साथ वे दूसरी महिलाओं को भी सुरक्षा व अधिकार पाने में मदद करेंगी। इसके लिए जिले में महिला शक्ति केंद्र बनाया...

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा शक्ति केंद्र
मुजफ्फरपुर | बंदना कुमारीThu, 12 Mar 2020 11:45 AM
ऐप पर पढ़ें

अब ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। वे सशक्त होकर अपने अधिकार ले सकेंगी। इसके साथ-साथ वे दूसरी महिलाओं को भी सुरक्षा व अधिकार पाने में मदद करेंगी। इसके लिए जिले में महिला शक्ति केंद्र बनाया जाएगा। इसमें कौशल विकास, रोजगार, डिजिटल साक्षरता व पोषण के अवसरों के साथ ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। महिला शक्ति केंद्र की स्थापना इसी साल की जाएगी। इसके लिए आईसीडीएस निदेशालय की ओर से महिला विकास निगम को राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 
इसको लेकर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक विजय रंजन ने महिला विकास निगम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि है कि महिला शक्ति केंद्र की स्थापना के लिए राज्य के पांच पिछड़े जिले औरंगाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, कटिहार व जमुई का चयन किया गया है। 
इस योजना के तहत लैंगिक समानता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। केंद्र के संचालन के लिए जिले में एक वुमेन वेलफेयर ऑफिसर व दो डिस्ट्रिक को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जाएगी। 
संचालन के लिए  जिलास्तरीय टास्क फोर्स का होगा गठन: महिला विकास निगम के डीपीएम मो. गौस अली हैदर खां ने बताया कि जिले में आठ प्रखंडों को बेस बनाकर काम किया जाएगा। इससे वहां की महिलाओं को लाभ होगा। महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र पर सभी जानकारी महिलाओं को दी जाएगी। इसके संचालन के लिए  जिलास्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। महिला शक्ति केंद्र बनाने के लिए पूरी कार्ययोजना जल्द ही तैयार कर ली जाएगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें