
शिविर में 100 महिलाओं ने लिया सिलाई का प्रशिक्षण
संक्षेप:
मीनापुर के कोइली गांव में एक महीने से चल रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। भारत विकास परिषद की सरस्वती शाखा द्वारा आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। समापन पर उपस्थित...
Aug 10, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के कोइली गांव में पिछले एक महीने से जारी सिलाई प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। भारत विकास परिषद की सरस्वती शाखा की ओर से आयोजित शिविर में 100 से अधिक महिलाओं ने सिलाई का प्रशिक्षण लिया। समापन के मौके पर मुजफ्फरपुर शाखा के अमरनाथ प्रसाद, आशा सिन्हा और मधु साहू मौजूद थीं। मधु ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में यह प्रशिक्षण मिल का पत्थर साबित होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




