Muzaffarpur News: नाले के पानी से पंकज मार्केट की सड़कें जलमग्न

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बुधवार को बिना बारिश के ही पंकज मार्केट की सड़कें जलमग्न हो गईं। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे लोगों को कठिनाई हुई। दोपहिया वाहन चालक गिरने से बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई न होने से समस्या बढ़ सकती है।

Muzaffarpur News: नाले के पानी से पंकज मार्केट की सड़कें जलमग्न

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिन बरसात ही बुधवार को पंकज मार्केट की सड़कें जलमग्न हो गई। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। सुबह-सुबह उत्पन्न हुई इस समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ी और व्यवसाय पर भी असर पड़ा। दुकान से लेकर घरों के सामने तक पानी लगा था।

स्थानीय नागरिकों की चिंताएँ

सड़क पर गंदे पानी के बीच से आवाजाही के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक गिरने से बाल-बाल बचे। सड़क पर पहले से बने गड्ढ़ों के बीच स्थिति खतरनाक हो गई। आखिरकार दोपहर करीब एक बजे के बाद पानी उतरने पर स्थानीय लोगों के साथ ही व्यवसायियों ने राहत की सांस ली।

नाले की सफाई की आवश्यकता

स्थानीय बंधु कुमार, रीतेश शुक्ला व योगेंद्र कुमार के मुताबिक नाला जाम होने से पानी की निकासी काफी धीमी गति से हो रही है। समय रहते नाले की सफाई नहीं होने पर बारिश के बीच जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है। वार्ड 19 की पार्षद पूनम देवी के मुताबिक, गोला बांध रोड से कमरा मोहल्ला स्लुइस गेट के आगे तक जाने वाले नाले के जरिए पंकज मार्केट व आसपास का पानी निकलता है। नाले की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। इससे विशेषकर शाम व सुबह के समय घरों में पानी उपयोग के बाद नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। इसकी जानकारी देने के बावजूद निगम के स्तर से कोई पहल नहीं की गई है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंकज मार्केट में जलभराव के कारण क्या थे?
पंकज मार्केट में जलभराव के कारण नाले का ओवरफ्लो होना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।