बीएमपी के पास चौड़ा किया गया पानी निकासी का मुहाना

बीएमपी के पास चौड़ा किया गया पानी निकासी का मुहाना

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में 6 अक्टूबर को पानी निकासी की जगह 80 प्रतिशत सिकुड़ गई, जिससे दो दर्जन मोहल्ले डूब गए। बुडको की टीम ने जेसीबी से पानी निकासी का मुहाना चौड़ा किया और कचरा हटाया। पार्षद के अनुसार, शाम तक...

Oct 08, 2025 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ‘हिन्दुस्तान में बीते सोमवार यानी 6 अक्टूबर को ‘पानी निकासी की जगह 80 प्रतिशत सिकुड़ी, दो दर्जन मोहल्ले डूबे खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को बुडको की टीम मौके पर पहुंची। फिर बीएमपी के पास जेसीबी के जरिए पानी निकासी के मुहाना को चौड़ा किया गया। साथ ही, निगम की टीम ने नाले में जमे कचरा को बाहर निकाला। इसके बाद तेजी से पानी की निकासी होने लगी। स्थानीय वार्ड संख्या 46 के पार्षद मो. सैफ अली के मुताबिक शाम तक रामबाग नहर रोड समेत अधिकांश इलाकों से पानी उतरने या कम होने से हालात बेहतर हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों ने राहत की सांस ली है। दरअसल बीएमपी छह परिसर में बुडको द्वारा पंपिंग स्टेशन के निर्माण के क्रम में करीब 15 फीट चौड़े पानी निकासी के मुहाने को बंद करने के साथ ही ह्यूम पाइप लगाए थे। इसके कारण करीब तीन फीट मुहाने के जरिए पानी की निकासी में देरी होने से रामबाग चौड़ी, रामबाग नगर, शास्त्रीनगर, बाबनबिगहा समेत दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी क्रम में बीते रविवार को आदर्श लोक कॉलोनी (आदर्श नगर) में बाउंड्री से घिरे निजी परिसर में पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी।