
कोहरे की मार से उबर नहीं पा रहीं रेलगाड़ियां
मुजफ्फरपुर में घने कोहरे के कारण रेलगाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से आईं। नई दिल्ली से दरभंगा और बरौनी जाने वाली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कोहरे की मार से रेलगाड़ियां उबर नहीं पा रही हैं। शुक्रवार को भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देर से आई। नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर होकर दरभंगा और बरौनी तक जाने वाली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगातार 10 घंटे से भी अधिक की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। शुक्रवार को भी 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन सुपरफास्ट अपने नियत समय से 12 घंटे 39 मिनट की देरी से आई। 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे 18 मिनट और 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 घंटे 31 मिनट की देरी से आई। मुजफ्फरपुर से अप व डाउन दिशा में चार क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होता है।
शुक्रवार को तीन क्लोन एक्सप्रेस 11 घंटे से अधिक की देरी से आई। इससे ठंड में यात्री परेशान रहे। क्लोन के अलावा मुजफ्फरपुर आने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट 2.49 घंटे, 13022 रक्सौल हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 2.19 घंटे, 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 1.40 घंटे, 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से पहुंची। वंदे भारत दानापुर जंक्शन से ही 1.10 घंटे की देरी से खुली थी। 05562 वटवा रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 9.08 घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 5.22 घंटे, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 2.58 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8.59 घंटे 15227 एमएमवीबी मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 3.30 और 15028 मौर्य एक्सप्रेस 1.07 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर आई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




