
बाइक सवारों ने मारी ठोकर, दस फीट उछल कर गिरा रिक्शा चालक
मुजफ्फरपुर में एक ट्रिपल लोड बाइक ने रिक्शा चालक को ठोकर मार दी, जिससे वह 10 फीट उछल कर गड्ढे में गिर गया। बाइक सवार तीनों युवक भी घायल हुए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जख्मी रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया और बाइक जब्त कर ली। बाइक मालिक को फटकार लगाई गई।
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के रेवा रोड में बुधवार दोपहर ट्रिपल लोड बाइक सवार ने रिक्शा चालक को ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा चालक 10 फीट उछल कर गड्ढ़े में जा गिरा। बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। बाइक सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने जख्मी रिक्शा चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक पुलिस ने जब्त कर ली है। घटना के कुछ देर बाद बाइक का मालिक अपनी गाड़ी लेने के लिए थाने पहुंचा।
लेकिन वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने उसको फटकार लगाते हुए वहां से भगा दिया। पुलिस का कहना है कि जख्मी रिक्शा चालक का इलाज का खर्च, बाइक पर ट्रिपल लोडिंग चलने, रश ड्राइविंग करने को लेकर उसका फाइन काट कर डीटीओ के पास भेजा जाएगा। अगर रिक्शा चालक लिखित शिकायत देता है तो बाइक मालिक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। जानकारी के अनुसार, हाइस्पीड बाइक पर सवार तीनों युवक पताही की ओर से आ रहे थे। उसकी बाइक की स्पीड काफी तेज थी। इस बीच सामने से आ रही रिक्शा चालक को ठोकर मार दिया। इसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और रिक्शा चालक 10 फीट उछल कर गड्ढे में गिर गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




