ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल की मौत

हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल की मौत

गोरौल। थाना क्षेत्र के सोंधो मुबारक गांव में बुधवार की देर रात हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण की मौत हो गई। इलाज के लिए हाजीपुर सदर...

हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 19 May 2022 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरौल। थाना क्षेत्र के सोंधो मुबारक गांव में बुधवार की देर रात हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण की मौत हो गई। इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाने के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक 55 वर्षीय राम ईश्वर महतो सोंधो मुबारक गांव का रहनेवाला था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने गोरौल थाने पर आकर हंगामा किया। गांव के छह लोगों को आरोपित करते हुए एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। गोरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि छानबीन कर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के पुत्र बलराम कुमार व पप्पू कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बगलगीर से जमीन विवाद है। आरोपितों ने पहले ईंट, मूसल व छुरा से हमला कर पिता को लहूलुहान कर दिया। पिता को महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हाजीपुर ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें