तिरहुत मुख्य नहर में बाइक गिरी, दो युवक गंभीर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मोतीपुर में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक तिरहुत मुख्य नहर में गिर गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक कूदकर घायल हुआ। बाइक सवार तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मदद की और पुलिस ने घटना की जानकारी दी।

तिरहुत मुख्य नहर में बाइक गिरी, दो युवक गंभीर

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के बोरिंग चौक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक तिरहुत मुख्य नहर में गिर गई। इसमें दो युवक नहर में गिर गए, जबकि एक युवक चलती बाइक से कूद कर बांध पर गिरकर घायल हो गया। नहर में बाइक सहित गिरे दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत थी कि नहर में पानी नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों की मदद से कमालपुर बिथरौल निवासी मोनू कुमार, ओमप्रकाश भगत और राजा कुमार को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नहर में बाइक सहित गिरे मोनू कुमार और ओमप्रकाश भगत को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। राजा कुमार को सीएचसी से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीनों युवक कमालपुर बिथरौल गांव की ओर से बोरिंग चौक आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें तीनों युवक जख्मी हो गए। तीनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बाइक सवार तीन युवक जख्मी हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।