कोयला लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर
सरैया के महमदपुर चकिया में एक कोयला लोड ट्रक ने बाइक सवार युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया।

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर चकिया स्थित सरैया–मोतीपुर मार्ग पर गुरुवार को कोयला लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पारू थाने के दुखन सरैया निवासी रघुनंदन राम के पुत्र सुधीर कुमार (26) को सीएचसी सरैया में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोयला लोड ट्रक सरैया की ओर से मोतीपुर जा रहा था, जबकि बाइक सवार सुधीर कुमार अपने घर से सरैया बाजार की ओर आ रहा था।
इसी दौरान महमदपुर चकिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। पुलिस ने ट्रक और बाइक जब्त कर ली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



