डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

Feb 27, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मोतीपुर में शुक्रवार की शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार महेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक घटना के बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। पुलिस ने डंपर और बाइक को जब्त कर लिया है।

डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शशि बाबू चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ठोकर मारने के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। स्थानीय ललन कुमार, विशाल और शब्बीर अहमद ने बाइक सवार बरियारपुर रुदल निवासी महेश कुमार यादव को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि डंपर और बाइक जब्त कर ली गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार मोतीपुर बस स्टैंड से बाजार की ओर जा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।