भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा का निधन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में माड़ीपुर के एक होटल के सभागार में पुस्तक लोकार्पण समारोह के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा को अटैक आया और वे मंच पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने के बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा का निधन

मुजफ्फरपुर, हिप्र। माड़ीपुर के एक होटल के सभागार में गुरुवार को पुस्तक लोकार्पण समारोह के दौरान संबोधन के क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा को अटैक आया। वे मंच पर ही गिर गए। समारोह में मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए और कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। उपस्थित लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका निधन हो गया। शुक्रवार को पुरानी बाजार से उनकी शवयात्रा निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि विष्णुकांत जनसंघ से ही पार्टी से जुड़े थे। उनकी गिनती भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में होती थी।

वे मुजफ्फरपुर नगरपालिका में वार्ड कमिश्नर के पद पर भी निर्वाचित हुए थे। उनके निधन पर सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, डॉ. तारण राय, डॉ. मोनालिसा, शंभूनाथ चौबे, अरुण कुमार सिंह, सुरेश कुमार, अभिषेक झा, अशोक कुमार, अमित प्रकाश श्रीवास्तव, संजय ओझा, आनंद कुमार सिंह, प्रो. विकास कुमार, ठाकुर धमेन्द्र, कुश मिश्रा, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार मिश्र व नलिन सिंह ने शोक जताया। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।