
शोध से समाज में दें योगदान : प्रो. ओमप्रकाश
मुजफ्फरपुर में एमआईटी में नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका पर सेमिनार आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने शिक्षकों की भूमिका और शोध कार्य के समाज पर प्रभाव पर विचार साझा किए। कार्यक्रम...
मुजफ्फरपुर। एमआईटी में शुक्रवार को नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन एमआईटी के मैकेनिकल ब्रांच और इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन के एमआईटीएम चैप्टर और भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मुख्य वक्ता कानपुर के मिलिट्री साइंस के प्रोफेसर और भारतीय शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं और इसके सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि आपका शोध कार्य आपके समाज में योगदान देना चाहिए। अजीत कुमार (अध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तर बिहार प्रांत), राजकुमार जोशी (उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तर बिहार प्रांत), विजय कुमार शर्मा (व्यवस्था प्रमुख भारतीय शिक्षण मंडल, उत्तर बिहार प्रांत), रणधीर पाठक (भारतीय शिक्षण मंडल) आदि उपस्थित थे।
प्राचार्य प्रो. एमके झा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव और प्रो. प्रमोद कुमार थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




