गलत खानपान, धूम्रपान व तनाव बीमारियों का कारण

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के रामेश्वर महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गलत खानपान, शारीरिक निष्क्रियता, धूम्रपान और तनाव से ये बीमारियां होती हैं। संगोष्ठी में विभिन्न डॉक्टरों और एनएसएस के सदस्यों ने भाग लिया।

गलत खानपान, धूम्रपान व तनाव बीमारियों का कारण

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा बुधवार को जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न बीमारियां, कारण और विचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर की अध्यक्षता में किशोरी सिन्हा सभागार में हुई।मुख्य अतिथि आसव हॉस्पिटल के रीढ़, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां मुख्यतः गलत खानपान, शारीरिक निष्क्रियता, धूम्रपान और अत्यधिक तनाव के कारण होती हैं। कार्यक्रम में संगोष्ठी के संयोजक एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदानंद सहनी, डॉ. धीरज कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. बादल कुमार, डॉ. गोवर्धन, डॉ. उपेंद्र प्रसाद, डॉ. अभिनय कुमार, डॉ. माहेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. अविनाश, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. अंबुजेश कुमार मिश्र, सीतेश कुमार सिंह, रीतेश रंजन, किशन आदि उपस्थित थे।

Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

Mrityunjay Kumar

शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।

विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।