Muzaffarpur News: रश्मिरथी के 75 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना रश्मिरथी के 75 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठ

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना रश्मिरथी के 75 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी का हुई। ‘रश्मिरथी: आधुनिक संदर्भ में’ विषय पर केंद्रित इस संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज के कृपलानी सभागार में हुआ। इसमें देश के प्रख्यात साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। मौके पर प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया, डॉ. संजय पंकज, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राधा कुमारी, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ. शशिकांत पांडेय, डॉ. रीमा कुमारी, डॉ. वेदप्रकाश दुबे, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुधांशु, डॉ. आनंद कुमार सिंह थे।


