वॉलीबॉल का ट्रायल संपन्न, आज बैडमिंटन, बास्केटबॉल व वेटलिफ्टिंग की बारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में नेहरू स्टेडियम में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 45 बालकों और 30 बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। चयन प्रक्रिया एनआईएस कोच शुभम कुमार और रोहित कुमार के नेतृत्व में की गई। शनिवार को बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग के ट्रायल होंगे।

वॉलीबॉल का ट्रायल संपन्न, आज बैडमिंटन, बास्केटबॉल व वेटलिफ्टिंग की बारी

मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम एवं खेल भवन में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन को शुक्रवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। शनिवार को बैडमिंटन, बास्केटबॉल व वेटलिफ्टिंग का ट्रायल होगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना से आए वॉलीबाल के एनआईएस कोच शुभम कुमार, रोहित कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ। मौके पर करुणेश कुमार, रामकुमार राय शर्मा, अमरेश कुमार, मिथिलेश कुमार, लालबाबू सिंह आदि थे। उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में 45 बालक एवं 30 बालिकाओं ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।