ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदेखिए, बाढ़ पीड़ितों ने घरों से निकलने की क्या अपनायी है तकनीक

देखिए, बाढ़ पीड़ितों ने घरों से निकलने की क्या अपनायी है तकनीक

शहर में बाढ़ का पानी फैलने के बाद मोहल्लों में जुगाड़ नावें घूमने लगी हैं। मोहल्ले वालों के लिए बाढ़ के पानी से बाहर आने के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। इस कारण लोग ट्रक के ट्यूब और...

देखिए, बाढ़ पीड़ितों ने घरों से निकलने की क्या अपनायी है तकनीक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 23 Aug 2017 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में बाढ़ का पानी फैलने के बाद मोहल्लों में जुगाड़ नावें घूमने लगी हैं। मोहल्ले वालों के लिए बाढ़ के पानी से बाहर आने के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। इस कारण लोग ट्रक के ट्यूब और प्लास्टिक के ड्रम जोड़कर नाव का काम ले रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग थर्मोकॉल पर भी घर से जरूरी सामान निकल रहे हैं। शहर की फैज कॉलोनी, सर सैयद कॉलोनी, रामबाग और चूना गली तक बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ट्यूब की नाव से महिलाओं व बच्चों को भी सुरक्षित स्थानों तक ले जाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें